राजस्थान की धरती ने कई कानून दिए जवाबदेही का कानून भी जरूर बनेगा – रिचा औदिच्य
26 दिसंबर, आबू रोड जवाबदेही यात्रा आज आबू रोड के मानपुर चौराहे पर पहुंची जहां पर रैली निकाली और चौराहे पर सभा की जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जवाबदेही यात्रा के कलाकार साथियों ने *जवाबदेही यात्रा सवाल पूछे रे* तथा *सब मिल आपा जवाबदेही कानून बनावा रे* एवं *जवाबदेही कोनी थारा राज में* आदि गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इस चौराहे पर सभा हुई जिसमें अभियान से जुड़ी रिचा औदिच्य ने कहा कि राजस्थान की धरती ने सूचना का अधिकार, रोजगार गारंटी जैसे कानून दिए हैं अब जवाबदेही का कानून आवश्यक रूप से बनेगा। यहां पर लखमाराम गरासिया, रणछोड़ देवासी, चंद्रकांता, दलित, आदिवासी पिछड़ा वर्ग किशोरी बालिका अभियान ने यात्रा का समर्थन किया और अपने विचार रखे।
आबू पर्वत पर हुई सभा
यात्रा आबू पर्वत पर पहुंची जहां पर सवाल है सवाल है जवाब दो जवाब दो के नारे के साथ शुरुआत हुई। विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों के लिए यह यात्रा कौतूहल हल का विषय थी। यहां पर भी सभा हुई जिसमें निखिल डे ने कानून के मुख्य भाग जानकारी, सुनवाई, कार्यवाही, भागीदारी, सुरक्षा और जनता के मंच के बारे में बात रखी।
यात्रा के स्वयंसेवकों ने बांटे पर्चे
यात्रा के वॉलंटियर अमृता, माया, सविता, एवं अन्य के जवाबदेही यात्रा के पर्चे बांटे जिसमें यह यात्रा क्यों की जा रही है और क्या है जवाबदेही कानून लिखा गया है। *