खूब तुम्हें जोहार

136

एक बेटी ने मान बढाया ,अचूक निशाना  लगाया ।

दीपिका कुमारी महतो ने, गौरवमयी क्षण लाया ।।

पेरिस की धरती पर ,तिरंगा उंचा फहराया ।

 तीन स्वर्ण पदक पाकर ,देश का मान बढाया ।। 


झारखंड रांची की बेटी,बनी फिर नंबर वन। 

तीरंदाजी चैम्पियनशिप में,पाया उंचा गगन।। 


सिंगल, युगल,मिश्रित,रिकर्व स्पर्द्धा तीनो में ही।

 भारत के तीरदांज सितारे,एक दिन में चमके सभी।। 


दीपिका कुमारी, अंकिता भगत,तीसरी कोमालिका बारी ।

 तीनो बेटियों की शानदार,पदक जीतने की पारी।। 


मिक्स डबल में दीपिका संग, पति अतानु दास । 

गोल्ड पाकर वतन में,बने  तीरंदाज खास।। 


लखदाद बहुजन बेटियों,खूब खूब तुम्हें जोहार।

 ‘मनहंस’ यू पदक पाकर,लाते रहना बहार ।।

-मोहनलाल सोनल ‘मनहंस’ ( रानी, पाली, राजस्थान )

Leave A Reply

Your email address will not be published.